फोटो: 06रेवाड़ी। गांव ततारपुर ईस्तमुरार स्थित राजकीय स्कूल में एनएसएस शिविर में भाग लेते ए
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव ततारपुर इस्तमुरार स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया।
शिविर में एनएसएस इंचार्ज संजय यादव ने कहा कि शीतकालीन कैंप सात दिनों तक चलेगा। इस कैंप का उद्देश्य सामाजिक सद्भावना, आपसी सहयोग और सामंजस्य की भावना को विकसित करना है। शिविर के दौरान विद्यालय में स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। गांव में नियमित प्रभातफेरी के माध्यम से आमजन को स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने हेतु जागरूक किया जाएगा। अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से हर रोज विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। शिविर में कक्षा 11वीं व 12वीं के सभी संकायों के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर रवि वत्स, भूपेंद्र सिंह, पूनम रोहिल्ला, अशोक डीपीई, मुकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, मनोज कुमार उपस्थित थे।