फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

Sat, 06 Jan 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहीद हरलाल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोरिया कमालपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिला रेडक्रॉस अधिकारी जतिन शर्मा रहे। जतिन शर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। हार्ट अटैक और दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। कहा कि एनएनएस के माध्यम से की जाने वाली निस्वार्थ सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. हरि प्रकाश यादव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह, सत्यवीर, सरिता, रेखा, सुनीता, विजयपाल, अमित, देवेंद, रेनू, डॉ. सतबीर इन्दोरा, सरपंच नेहा रहीं। प्राचार्य डॉक्टर हरिप्रकाश ने आभार जताया और जतिन को श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तक भेंट की। प्राचार्य ने एनएसएस शिविर के समापन प्रभारी विरेंद्र सिंह व विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें