फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लंबित शिकायतों का निपटारा करें

Thu, 21 Mar 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। समीक्षा गोष्ठी में एसपी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी देते हुए। स्त्रोत :
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्ष शशांक कुमार सावन की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में डीएसपी, इंचार्ज अपराध शाखा, थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी और थाना मोहरर के साथ जिला स्तरीय अपराध व कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिले में घटित अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। उन्होंने कहा प्रत्येक शिकायत का इंद्राज कर शिकायतकर्ता को रसीद देना सुनिश्चित करें। उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। झूठी शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। लंबित शिकायतों का निपटारा करें। सभी शिकायतों का फीडबैक लिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने लोकसभा चुनावों को लेकर सभी थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्ज को निर्देश देते हुए कहा है कि एरिया में जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं। उन सभी के हथियारों को चुनाव से पहले संबंधित पुलिस थाने में जमा करवाएं। चुनाव के दौरान किसी के पास हथियार नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें