13जेएनडी35-बैठक में भाग लेते हुए वरिष्ठ नागरिक परिषद के सदस्य। स्रोत संस्था
जींद। वरिष्ठ नागरिक परिषद की मासिक बैठक प्रधान बूटा सिंह पूनिया की अध्यक्षता में हुई। तीन बार गायत्री मंत्र के बाद प्रोफेसर दलबीर सिंह खर्ब की दिवंगत आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। भगवान से प्रार्थना की गई कि परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले। सभा में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा द्वारा दी गई चार लाख रुपये की ग्रांट मिलने पर पौधरोपण पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर राज सिंह रेढू, राजबीर, रामकुमार मोर, आरके गोयल, राज सिंह लाठर, छज्जूराम नैन, केसी शर्मा व चंद्र प्रकाश मलिक भी मौजूद रहे। संवाद