फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंतर महाविद्यालय स्पर्धाओं का चयन ट्रायल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाओं के अंतर महाविद्यालय चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। 11 सितंबर तक हॉकी, तीरंदाजी, जूडो और तलवारबाजी के पुरुष एवं महिला वर्ग में खिलाड़ियों का चयन होगा। कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। 11 सितंबर को सुबह 10 बजे राव तुलाराम स्टेडियम में तलवारबाजी के चयन ट्रायल होंगे। खिलाड़ियों के लिए महाविद्यालय का मूल पहचान पत्र और प्राचार्य या निदेशक द्वारा हस्ताक्षरित कंप्यूटरीकृत पात्रता प्रपत्र अनिवार्य है। बिना दस्तावेजों के प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रत्येक प्रतिभागी से 300 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें