संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिलास्तर पर हुई खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिलास्तर की प्रतियोगिताओं में अलग-अलग खेलों में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
एसजीएफआई की ओर से जिलास्तरीय प्रतियोगिता 26 अगस्त को संपन्न हुई थी। योग प्रतियोगिता में अंडर 14 में निष्का राव ने दूसरा स्थान, अंडर 17 में नव्या यादव ने दूसरा स्थान, अंडर-19 में सना और प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हुई थी। स्केटिंग प्रतियोगिता यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल में हुई जिसमें राज इंटरनेशनल स्कूल के 8 छात्रों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। अंडर 14 में आंचल, स्मिता यादव, अंडर 17 आन्य यादव, चंचल वर्मा और तृषा शर्मा ,अंडर 17 ललित सैनी, अंडर 19 प्राची सैनी, निकिता चौहान ने स्थान हासिल किया है । बैडमिंटन प्रतियोगिता विक्रमादित्य हॉल मॉडल टाउन में आयोजित की गई। इसमें अंडर 14 रिजुल, नव्या अंडर 17 ध्वनि अंडर 19 यशी ने बाजी मारी। ताइक्वांडो प्रतियोगिता सरवन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई जिसमें राज इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर अपने प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ दिया। इसमें अंडर 14 में चिराग रोहिल्ला, गीतांशु, अंडर 17 में अंजलि, संस्कृति, जसोदा, अंडर 19 पलक, अर्चिका, आयुषी और सना यादव आगे रहे। बास्केटबॉल प्रतियोगिता आरपीएस स्कूल में आयोजित की गई थी जिसमें अंडर 17 में जिया, साइन प्रीत और समीक्षा ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। बच्चों की इस कामयाबी पर स्कूल चेयरमैन राजेंद्र सैनी जी और प्राचार्य अनिल मखीजा ने सभी सभी बच्चों और उनके कोच रवि, सुनील, कुनाल, राजेश, विनय, विक्रम, सुदेश, पिंकू, हितेश, श्रीकेश एवं नीतू लाम्बा को बधाई दी और भविष्य में ऐसे ही आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।