अस्पताल के सामने अतिक्रमण हटाते नगर परिषद के कर्मचारी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। नगर परिषद की ओर से बुधवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक रेहड़ी संचालकों व दुकानदारों का सामान जब्त किया। कई स्थानों पर दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों ने विरोध भी किया। नागरिक अस्पताल के समीप जमकर हंगामा भी हुआ।
बीते दिनों नगर परिषद की हाउस बैठक में शहर को अतिक्रमण मुक्त करने पर मंथन हुआ था। दावा किया गया कि बिना किसी भेदभाव के शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा, लेकिन पहले ही चरण में सारे दावे हवा-हवाई होते नजर आ रहे हैं। नप की ओर कार्रवाई जरूर की जाती है, लेकिन रेहड़ी चालकों व गरीब लोगों का सामान जब्त कर अपनी पीठ थपथपा ली जाती है। रेवाड़ी शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के नाम पर कार्रवाई में रेहड़ी संचालकों व गरीब लोगों का रोजगार छीनने तक सिमट कर रह गई है। शहर के बाजार को याद सर्कुलर रोड चारों तरफ रसूखदार लोग सड़कों पर 10-10 अतिक्रमण कर बैठे हुए, लेकिन नगर परिषद अधिकारी व कर्मचारी हाथ लगाना तक मुनासिब नहीं समझते।
नप को नहीं दिख रहा अतिक्रमण
शहर के सर्कुलर रोड पर फड़ लगाकर बैठे दुकानदारों ने फुटपाथ से लेकर सड़क तक को घेरा हुआ है, लेकिन यहां पर नगर परिषद अधिकारियों ने हाथ लगाना तक उचित नहीं समझ रहे। पूरे शहर में इस तरह की कार्रवाई नगर परिषद की ओर से की जा रही है। इसके चलते ही नगर परिषद अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि नगर परिषद है यह भेदभाव पूर्ण कार्रवाई छोड़कर निष्पक्षता से शहर को अतिक्रमण मुक्त कर पाती है या नहीं।