फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Tue, 15 Oct 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 07रेवाड़ी। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार। स्रोत : वीडियो ग्रैप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। क्षेत्र के भड़ंगी गांव के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के गांव बिघाना जाट निवासी रामफल (33) के रूप में हुई है।
बावल क्षेत्र की कंपनी में रामफल ड्यूटी करता था। उसकी रात में ड्यूटी थी। सोमवार की सुबह वह ड्यूटी से छूटने के बाद बाइक से घर जा रहा था। शाहजहांपुर रोड पर भंड़गी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामफल उछल कर कार के आगे वाले शीशे से टकरा गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने एम्बुलेंस की मदद से रामफल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद परिजन भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। हालत नाजुक होने के कारण ट्रॉमा सेंटर से रामफल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रामफल शादीशुदा था। वह 3 बेटियों और एक बेटे का पिता था। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें