फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर- जोनल मजिस्ट्रेट तालमेल से कार्य करें : डीसी

Thu, 03 Oct 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। बाल भवन में आयोजित बैठक में उप​स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा व स
विज्ञापन
रेवाड़ी। उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित के साथ बुधवार को बाल भवन में सेक्टर ऑफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव करवाने में सेक्टर ऑफिसर व जोनल मजिस्ट्रेट महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।
विज्ञापन

सभी सेक्टर ऑफिसर और जोनल मजिस्ट्रेट तालमेल से कार्य करें। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहे। इसलिए पूरी प्रक्रिया में चुनाव आयोग द्वारा दी गई हिदायतों की पालना शत-प्रतिशत होनी चाहिए। चुनाव कंट्रोल रूम व प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में रहें। पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की अहम जिम्मेदारी रहती है।
मतदान के दिन ईवीएम और वीवीपैट को जोड़ने, माकपोल कराने, ईवीएम सील कराने आदि के कार्य भी काफी महत्वपूर्ण हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र की सभी पोलिग पार्टियों से आपसी समन्वय स्थापित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि मतदान केंद्रों पर सभी जरूरी सुविधाओं को फिर जांच लिया जाए। सभी के पास संबंधित बूथों का नक्शा होना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित बूथों पर जल्द से जल्द पर पहुंचने में आसानी हो। इस बैठक में रेवाड़ी, कोसली तथा बावल विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं सभी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें