फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खंड अनुसार हैप्पी कार्ड का वितरण शुरू

Sun, 28 Jul 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित करते कर्मचारी। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) योजना शुरू की गई है। इस योजना में परिवार पहचान पत्र में एक लाख रुपये से कम की वार्षिक आय वाले परिवारों को हैप्पी कार्ड योजना के तहत हरियाणा रोडवेज की बसों में साल में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही हैं।
विज्ञापन

महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन देवदत्त ने बताया कि पात्र नागरिक नजदीक के सीएससी सेंटर में हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपना कार्ड बनवा सकते हैं। हरियाणा राज्य परिवहन खंड अनुसार हैप्पी कार्ड का वितरण कर रहा है।
रेवाड़ी, धारूहेड़ा, खोल व डहीना खंड के लाभार्थी हरियाणा राज्य परिवहन के रेवाड़ी स्थित बस स्टैंड से नाहड़ व जाटूसाना खंड के पात्र बस स्टैंड कोसली से और बावल खंड के लाभार्थी बनीपुर चौक स्थित आईएमटी बावल बस स्टैंड से अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए शनिवार व रविवार को भी कार्ड वितरित किए जाते हैं। हैप्पी कार्ड प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल जिसमें हैप्पी कार्ड ओटीपी हो साथ लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें