फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरित हरियाणा अभियान का दूसरा चरण शुरू

Sat, 08 Aug 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव झोलरी में आयोजित विधानसभा स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में पौधरोपण करते रेवाड़ी विधायक लक्ष
विज्ञापन
कोसली। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में स्वच्छ व हरित हरियाणा अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत की गई है। इसके तहत झोलरी में 2500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने गांव झोलरी में आयोजित वन महोत्सव में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें जीवनदायिनी प्राणवायु देकर हमारी रक्षा करते हैं। गांव झोलरी, कुहारड़, नया गांव और झाल की पंचायतों के सरपंचों ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अनिल कुमार, ईश्वर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार, रणबीर सिंह, विक्रम सिंह, साधुराममौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें