रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस पर तुलाराम स्टेडियम में आयोजित मार्च पास्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस बार कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी थे। केएलपी कॉलेज की एनसीसी टुकड़ी ने मार्च फास्ट में भाग लेकर द्वितीया स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स कि इस उपलब्धि पर पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के प्रधान अशोक सोम, महासचिव कपिल गोयल, कोषाध्यक्ष अजय गोटेवाल, केएलपी कॉलेज मैनेजमेंट के प्रधान रिपुदमन गुप्ता, उपप्रधान संदीप खड़ेलवाल को बधाई दी। संवाद