फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जयसिंह हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भिवाड़ी में कमलेश ज्वेलर्स के मालिक रेवाड़ी निवासी जयसिंह हत्या व लूट मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोप अनिल उत्तर प्रदेश के संभल का निवासी है।
तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी संभल यूपी निवासी अनिल लंबे समय से हांसी (हरियाणा) में रह रहा था। वह चालक है। वारदात में अनिल ने अपनी ही कार का इस्तेमाल किया था। वह खुद ही उसे चला रहा था। बताया कि जब पुलिस बदमाश को पकड़ने गई तो वह भगाने लगा। इस दौरान गिरने से उसके दाहिने पैर और हाथ में चोट लग गई। अनिल को भिवाड़ी लाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती गया। फिलहाल जिला अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और किसी को भी अस्पताल के आसपास नहीं आने और जाने दिया जा रहा है। इससे पहले पुलिस एक आरोपी प्रीत को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


23 अगस्त की रात 7:30 बजे भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में कमलेश ज्वेलर्स में वारदात हुई थी। 5 बदमाशों ने शोरूम मालिक जयसिंह, उसके भाई मधुसूदन और बेटे वैभव से मारपीट की थी। जयसिंह और मधुसूदन को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान जयसिंह की मौत हो गई थी। इस वारदात में एक सिक्योरिटी गार्ड को भी गोली लगी थी। गार्ड दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन



पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लग्जरी लाइफ जीना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक बड़ी लूट का प्लान बनाया। उनके टारगेट पर राजस्थान में दिल्ली और हरियाणा बॉर्डर से लगते इलाके थे, क्योंकि यहां से भागकर आसानी से इंटर स्टेट बॉर्डर क्रॉस किया जा सकता है। इसलिए बदमाशों ने भिवाड़ी काे चुना।ऐसे इलाकों में वारदात के बाद राजस्थान पुलिस को बदमाशों का पीछा करने के लिए दूसरे राज्य की पुलिस की मदद लेनी पड़ती है। जब तक दोनों राज्यों की पुलिस में कम्युनिकेशन होता है, बदमाश सुरक्षित जगह पहुंच चुके होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें