फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: यूपी-बिहार की ट्रेनों में साढ़े 3 महीने तक सीटें फुल

Mon, 25 Mar 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। त्योहार के चलते के उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात राज्य में जाने वाली ट्रेनों में दो से साढ़े तीन महीने तक सीटें फुल हैं। इन राज्यों में जाने के लिए किसी भी ट्रेन में स्लीपर का कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। ट्रेनों में वेटिंग चल रही है।
धारूहेड़ा और बावल औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां पर बड़ी संख्या में यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लोग विभिन्न कंपनियों में कार्य करते हैं। होली पर लोग अपने घर जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों में टिकट कंफर्म नहीं मिलने से प्रवासी श्रमिकों को काफी परेशानी होती है। अपने घर जाने वाले लोग होली के बाद लौटते भी है जिससे अप और डाउन दोनों तरफ की ट्रेनों में भीड़ रहती है। ट्रेनों की जनरल बोगी में तो सीटों की क्षमता से तीन गुने लोग सफर करते हैं। गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर सिटी से न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल जाती है। मौजूदा समय में सीटों की वेटिंग 140 के आसपास चल रही है। इस ट्रेन में 19 जुलाई तक सीटें वेटिंग में हैं। 20 जुलाई से कंफर्म टिकट मिल रही है। यानी की साढ़े 3 महीने बाद टिकट कंफर्म मिलेगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 19259 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से होकर बिहार के मुजफ्फरपुर तक जाती है। इस ट्रेन में भी 20 जुलाई को स्लीपर की कंफर्म टिकट मिल रही है। 20 जुलाई को भी केवल 13 ही कंफर्म सीट हैं। मौजूदा समय में 101 वेटिंग चल रही है। साढ़े 3 महीने तक इस ट्रेन में कंफर्म टिकट ही नहीं है, जबकि यह ट्रेन 6 राज्यों को कवर करती है। अधिकतर परेशानी यूपी-बिहार जाने वाले लोगों के लिए है।
विज्ञापन


मुंबई जाने वाली ट्रेनों में 2 महीने तक लंबी वेटिंग

गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ़-मुंबई बांद्रा टर्मिनल एक्स्प्रेस, 12215 गरीब रथ एक्सप्रेस, 22950 दिल्ली सराय रोहिल्ला-मुंबई बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस में स्लीपर में अप्रैल तक कोई टिकट ही नहीं है। अप्रैल तक मुंबई जाने वाली इन तीनों ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। अगर आपको कंफर्म सीट लेकर मुंबई जाना है तो जून के महीने में टिकट बुकिंग करानी होगी। लोगों के लिए तत्काल बुकिंग सुविधा जरूर है, मगर टिकट मिलेगी या नहीं इसके लिए भी लंबा संघर्ष करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें