फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली क्षेत्र में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

Sun, 19 Jan 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। थाना कोसली पुलिस, डॉग स्क्वाॅड व कमांडों के जवानों ने संयुक्त रूप से शनिवार को कस्बा कोसली, धनिया टी पॉइंट व हुड्डा ग्राउंड में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने यहां पर जाकर विभिन्न संदिग्ध स्थानों की जांच की। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचानपत्र जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजात की भी जांच की।कोसली थाना प्रबंधक निरीक्षक कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। शनिवार को जिला पुलिस की ओर से गठित कोसली थाना पुलिस, डॉग स्क्वाॅड व कमांडों के जवानों ने कोसली थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर काम्बिंग सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें