फोटो : 11रेवाड़ी। समाधान शिविर में समस्याएं सुनते एसडीएम विकास यादव। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। एसडीएम विकास यादव ने वीरवार को समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान कराया। 50 शिकायतें आईं थी जिनमें 28 का समाधान हुआ। एसडीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान में समाधान शिविर कारगर साबित हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से समाधान प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। कहा कि प्रत्येक शिकायत का शिकायतकर्ता की पीपीपी आईडी, संबंधित विभाग और शिकायत के विवरण के साथ दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने जिला के नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार के निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लिखित शिकायत लेकर आएं उनकी शिकायतों पर तत्परता से संज्ञान लिया जाएगा।