समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते एसडीएम सुरेश कुमार। स्रोत : प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
रेवाड़ी। एसडीएम सुरेश कुमार व सीटीएम जितेंद्र कुमार ने लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में गांव खरखड़ा व बांबड में रास्ते पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम ने डीडीपीओ को जांच करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परिवार पहचान पत्र, पेंशन, बिजली, जल आपूर्ति, राशन कार्ड व पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी आईं जिनका एसडीएम सुरेश कुमार ने मौके पर ही निवारण करवाया। वहीं लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता से समाधान करवाने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। संवाद