विद्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम मनोज कुमार। स्रोत : डीपीआरओ
बावल। एसडीएम बावल मनोज कुमार ने वीरवार को उपमंडल के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने राजकीय उच्च विद्यालय, बगथला व राजकीय उच्च विद्यालय, आसलवास का औचक निरीक्षण किया। विद्यालयों में किसी भी प्रकार की खामियां नही पाई गई। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में सफाई व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए निरंतर पढ़ाई करने को लेकर जागरूक किया। साथ ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद