रेवाड़ी। जिले में मनाए जा रहे ओरल हेल्थ पखवाड़े के तहत डेंटल ओपीडी में मरीजों को दांतों की बीमारियों से बचने के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही ओरल हेल्थ कैंसर का पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग की जा रही है।
नागरिक अस्पताल में ओरल हेल्थ पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत मरीजों को दांतों व मसूड़ों की बीमारियों व उनके इलाज के बारे में जानकारी दी जा रही है। वीरवार को एसएमओ डॉ. सीमा राव व डीएमएस डॉ. इंद्रजीत यादव ने ओरल हेल्थ के बारे में बताया। डेंटल सर्जन डॉ. चेष्टा यादव, डॉ. शमीम अली व डॉ. योगेंद्र कुमार ने दांतों की बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया।
ओपीडी में हर माह दो से 3 लोग मुंह की बीमारी सी पीड़ित मिल रहे हैं। स्क्रीनिंग में अगर ओरल कैंपस के लक्षण मिलते हैं तो उनको उपचार के लिए पीजीआई रोहतक भेजा जाता है। क्योंकि जिले में इसका उपचार संभव नहीं है। दांतों की अन्य बीमारियों की जांच की जाती है। डेंटल सर्जन डॉ. चेष्टा यादव ने बताया कि हेल्थ पखवाड़े में लोगों को दांतों की बीमारियों के बारे में बताया गया।