रेवाड़ी। शहर के एक निजी अस्पताल के सामने खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला हंसनगर निवासी इंद्रजीत ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे अपनी स्कूटी को पुष्पाजंली अस्पताल के सामने खड़ा करके ड्यूटी करने बस से कंपनी चला गया। रात के करीब 11 बजे आया तो स्कूटी वहां से गायब थी। आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।