फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत, मां-बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव शहबाजपुर माखरिया बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत हो गई। हादसे में मृतक की मां व बहन घायल हो गईं। रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खासापुरा निवासी शारदा और उनकी बेटी पूजा व बेटा महेंद्र कुमार (34) स्कूटी से घर की तरफ आ रहे थे। महेंद्र स्कूटी चला रहा था। तभी गांव शाहबाजपुर माखरिया बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मां व बेटी को हल्की चोटें आई है। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन हादसे के वक्त लोगों ने उसके ट्रैक्टर का नंबर नोट कर लिया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
---------
वर्जन:
हादसे में युवक की मौत हो गई है। उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- शिवचरण, थाना प्रभारी, रामपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें