फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को बांटे स्कूल ड्रेस और स्टेशनरी

Fri, 16 Oct 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्कूल ड्रेस और स्टेशनरी मिलने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कुंड। गांव मनेठी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में ब्रिगेडियर संजय यादव की ओर से विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस और स्टेशनरी वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करने के साथ उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर पंच विनोद सितारा, एडवोकेट राहुल यादव, मास्टर प्रदीप यादव, मास्टर सुरेश यादव और मास्टर भुवन यादव मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। ब्रिगेडियर संजय यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक कार्यों में आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर भविष्य बनाने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें