फोटो : 11सावित्रीबाई फुले को द्वीप प्रज्वलन और पुष्प वर्षा के साथ नमन करते हुए। स्रोत : संस्थ
- फोटो : गौटिया के पास 33 केबी की लाइन को सही करते बिजली कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया मिशन की ओर से महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. जया शर्मा ने कहा सावित्रीबाई फुले के जीवन को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले ने नारी की शिक्षा, विधवा विवाह, छुआछूत उन्मूलन और दलित महिलाओं के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सावित्रीबाई बचपन से ही बहुत जिज्ञासु और महत्वाकांक्षी थीं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को प्रखर, निर्भीक, चेतना संम्पन्न, तर्क शील, दार्शनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर हर्षिता यादव, निपुण यादव, केशव कुमार, चीकू यादव, अजय शर्मा, अमृता, अर्चिता, निधि शर्मा, धैर्यवर्धन सिंह उपस्थित थे।