कोसली। नाहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस की दोनों इकाईयों के नाहड़ गांव में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन धूमधाम से किया। कार्यक्रम का आरंभ स्वयंसेवकों ने शहीदों को नमन करके किया। मुख्यातिथि राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव रहीं। एनएसएस प्रभारी दीपिका ने स्टॉफ सदस्यों और स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया। सात दिवसीय कैंप में इकाई-1 से सौरभ (बीए तृतीय वर्ष) और इकाई-2 से हिमांशी (बीएससी-2 द्वितीय वर्ष) को बेस्ट स्वयंसेवक चुना गया। इस मौके पर एनएसएस की दोनों इकाइयों के प्रभारी बिजेंद्र कुमार और दीपिका कुमारी, कुमारी देव कला, रविंद्र सिंह आदि स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।