रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी गांव गिंदोखर निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 6150 रुपये बरामद किए गए। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 9 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि राजकुमार अपनी फ्रूट की रेहड़ी पर सट्टा खाईवाली करता है। इसके बाद पुलिस ने छापा डालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।