एक मंच पर आए बच्चे। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। नियति पाठशाला में बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। रोहित ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। संस्था के निर्देशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रोहित ने बच्चों के साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी साझा किया। उन्होंने हरि नाम सत्संग के माध्यम से बच्चों को आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करवाया। रोहित ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि सभी लोग अपने खास दिन को नियति पाठशाला जैसे सामाजिक संस्थानों के बच्चों के बीच मनाएं तो यह दिन और भी यादगार बन सकता है। संवाद