फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कलाकार थे सतीश कौशिक : अमित स्वामी

Thu, 09 Mar 2023 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक न सिर्फ उत्कृष्ट कलाकार बल्कि जिंदादिल इंसान थे। उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। ये बातें यंग मैंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने शोक जताते हुए कहीं।
विज्ञापन

अमित स्वामी ने कहा कि वर्ष 2005 में मॉडल टाउन रेवाड़ी स्थित कम्यूनिटी हॉल में आयोजित पं. लखमी चंद की रागिनी के आयोजित कार्यक्रम में वे मुम्बई से उनके निवेदन पर रेवाड़ी पहुंचे थे। कार्यक्रम केसी शर्मा आईएएस के सानिध्य में आयोजित किया गया था जिसमें तत्कालीन मुख्य संसदीय सचिव व वर्तमान में महेंद्रगढ़ से सांसद चौ. धर्मवीर सिंह तथा वरिष्ठ सरकारी उच्चाधिकारी एवं अन्य गणमान्य हस्तियां शामिल हुई थीं। अमित स्वामी ने कहा कि इस अवसर पर सतीश कौशिक को चाहने वाले लोगों ने उनसे मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें