फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरपंचों ने काली पट्टी बांधकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। ई-टेंडरिंग के साथ सरकार की ओर से पंचायतों के अधिकारियों को कम करने से आंदोलित सरपंचों का गुस्सा और बढ़ गया है। इसके खिलाफ नाहड़ विकास खंड के सरपंचों की ओर से दिया जा रहा धरना खंड कार्यालय पर छठे दिन भी जारी रहा। शनिवार को भी सरपंचों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरपंचों ने कहा कि सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। सरकार आए दिन ग्राम पंचायतों के खिलाफ फैसले ले रही है, जो सरकार के पतन का कारण बनेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपने फैसले वापस नहीं लेगी उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से दो लाख रुपये से अधिक की राशि के विकास कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे प्रदेशभर के सरपंचों में रोष है। नाहड़ विकास खंड के सरंपचों ने खंड कार्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना चलाया हुआ है। सरपंचों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नाहड़ ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सिंह ने उपस्थित सरपंचों के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर विचार किया।
एसोसिएशन संरक्षक प्रहलाद सिंह व महासचिव सरपंच आशीष प्रजापति नेहरूगढ़ ने कहा कि सरकार सरपंचों के साथ उनके मिले जनादेश का अपमान कर रही है। गांवों के विकास कार्यों को ठप कराना चाहती हैं। सरपंचों की हड़ताल ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों को जरूरी कार्यों के लिए भी हड़ताल खत्म होने का इंतजार है। इस अवसर पर झाड़ौदा के सरपंच इंद्रजीत, कोहाराड़ से सरपंच प्रतिनिधि रणबीर, महाबीर ख़ुर्शीदनगर, कोषाध्यक्ष अजीत जुड्ड़ी, उपप्रधान श्याम सिंह, साधुराम नयागांव, मनोज नठेड़ा व सुरेन्द्र श्याम नगर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जाटूसाना खंड के सरंपचों ने शनिवार को खंड कार्यालय की छुट्टी के कारण धरना नहीं दिया। जाटूसाना खंड के सरपंचों की ओर से सोमवार से धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें