फोटो: 20रेवाड़ी। स्कूल परिसर में पौधरोपण करते पर्यावरण प्रेमी। स्रोत: स्कूल
कोसली। गांव गुडियानी स्थित बाबू बालमुकुंद गुप्त राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधन समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान देशराज ने बताया कि प्रतिवर्ष पौधरोपण का कार्य किया जाता है। समाजसेवीव योग शिक्षक ताजेंद्र यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में बचाने की मुहिम चला रखी है। इस अवसर पर पीटीआई जय सिंह, धीरज, रवि आदि उपस्थित रहे। संवाद