फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राव तुलाराम स्टेडियम में किया पौधरोपण

Mon, 20 Jul 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राव तुलाराम स्टेडियम में पौधरोपण अभियान चलाते गणमान्य। स्रोत : समिति - फोटो : आपात स्थिति के लिए बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करती एडीएम कल्पना जायसवाल। स्रोत विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। पतंजलि परिवार की ओर से राव तुलाराम स्टेडियम में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व वरिष्ठ योग शिक्षक समय सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी मुकेश कुमार मौजूद रहे। इनके साथ कैप्टन जगरूप सिंह, प्राचार्य अजीत सिंह, हरिप्रकाश जांगड़ा, पूर्व मुख्याध्यापक रामकिशन यादव, भूपेंद्र यादव, मास्टर नरेंद्र कुमार, रामफल सहित अनेक युवाओं ने पौधारोपण किया। दयाराम आर्य ने कहा कि वृक्ष धरती का अमूल्य आभूषण और मानव जीवन का आधार हैं। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संभालने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें