नामांकन दाखिल करतीं संतोष। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी के वार्ड नंबर 13 से उम्मीदवार संतोष ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए संतोष के पक्ष में समर्थन जताया। नामांकन से पहले संतोष ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे वार्ड के विकास को प्राथमिकता देंगे और हर वर्ग की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। संवाद