रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी में भगवान शिव मंदिर स्थित श्रीश्याम मंदिर में 20 फरवरी को एकादशी के अवसर पर श्रीश्याम शृंगार सेवा ग्रुप की ओर से रात्रि को श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
रवि भट्ठेवाला ने बताया कि संकीर्तन में पटियाला से गायक कलाकार पूजा सखी की ओर से खाटू नरेश की महिमा का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को द्वादशी के अवसर पर बाबा के भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को आयोजित होने वाले फाल्गुन महोत्सव को लेकर 22 फरवरी को ग्रुप के सदस्यों की ओर से खाटू धाम पहुंचकर बाबा के चरणों में निमंत्रण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 11 मार्च को निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि निशान यात्रा व फाल्गुन महोत्सव को लेकर ध्वजा भी तैयार की जा रही है।