फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
नेहरू पार्क में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय ट्रेड यूनियन तथा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न मांगो को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को शहर स्थित नेहरू पार्क में धरना दिया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लगातार केंद्र सरकार कर्मचारियों पर बर्बरता कर रही है और विभिन्न कानूनों, श्रमिक विरोधी, किसान विरोधी, कर्मचारी विरोधी और जन विरोधी कदम उठा रही है। जनता के विभिन्न वर्गों के सभी विरोधी और लोकतांत्रिक दावों और असहमति की सभी आवाज को दबा रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सतीश, रामकुमार,सुनीता, मीनाक्षी, संगठन,सीटू, सर्व क्रमचारी संघ हरियाणा, मीड डे मील, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, भवन निर्माण यूनियन, औद्योगिक यूनियनों, रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन, रोडवेज यूनियन आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें