फोटो: 23रेवाड़ी। साफ पानी के तालाब में मिट्टी में काला तेल मिलाकर फैंकते स्वास्थ्य विभाग के
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 54 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। इनकी जांच में डेंगू के 6 नए पॉजिटिव पाए गए। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 75 हो गई है। अभी तक मलेरिया के 5 केस मिले हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी बढ़ने के बाद डेंगू का प्रकोप कम हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि जुलाई से अब तक 75 डेंगू और 5 मलेरिया के मरीज मिले हैं। पिछले वर्ष से अभी तक यह आंकड़ा कम है, क्योंकि 2023 में 406 केस मिले थे। रेवाड़ी शहर में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। शहर में 32, गुरावड़ा में 12, मीरपुर में 10, बावल में 7 और खोल में 3 व नाहड़ में 2 डेंगू के मरीज पाए जा चुके हैं।
जिले में डेंगू के तीन मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में भर्ती 9 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। अभी तक जिले में 2407 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है।
डेंगू से बचने के लिए आम लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा की जांच कर रही है। जहां डेंगू के मरीज ज्यादा मिल रहे है, उन इलाकों में फॉगिंग कराई जा रही है। - डॉ. अमित यादव, नोडल अधिकारी, डेंगू एवं मलेरिया