संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सेल्समैन का बैग चोरी हो गया। बैग में 3.57 लाख रुपये और 10 लाख रुपये का चेक था। राजस्थान के डूंगरगढ़ के निवासी आशाराम ने बताया कि वह एक कंपनी में सेल्समैन हैं। 12 दिसंबर की देर शाम वह दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्थित कंपनी में कैश जमा कराने के लिए ट्रेन से निकले थे। जब वह रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचे तो वह रुपये का बैग सीट पर रखकर लघुशंका के लिए चले गए। जब वह वापस आए तो उनका बैग गायब था। बैग में 3 लाख 57 हजार रुपये कैश व 10 लाख रुपये के चेक के साथ-साथ जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने अपने स्तर पर बैग और चोर की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग पाया।