रुस्तगी महिला मंडल की ओर से आयोजित समारोह में पहुंची महिलाएं। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। रुस्तगी महिला मंडल की ओर से यहां के रेलवे रोड के पास हरियाली तीज मिलन समारोह विशेष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की वरिष्ठ महिलाओं द्वारा समाज के प्रवर्तक महाराजा हरिश्चंद्र के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उषा रुस्तगी ने सभी का स्वागत करते हुए समाज की महिलाओं में आपसे सौहार्द बनाए रखने के लिए समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन पर बल दिया। लावण्या की ओर से गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। माही ने सावन के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व सभी महिलाओं द्वारा परिचय से किया गया। संवाद