फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास बालपन से ही प्रभु भक्ति में रहते हैं लीन : दिनेश कपूर

Wed, 12 Feb 2025 05:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 02आशियाना वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में संत शिरोमणी रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट आशियाना वृद्धाश्रम पर किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल व युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि संत रविदास बालपन से ही प्रभु भक्ति में लीन रहते थे। संत रविदास के उपदेश समूची मानवता के लिए है। प्रमुख शिक्षाविद प्रोफेसर सी. एल सोनी व हमारा परिवार के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि संत रविदास नाम के जप से हृदय को शुद्ध रखने पर बल देते थे। इस अवसर पर सोनिया पोपली ने सतगुरु मैं तेरी पतंग, हवा विच उड़दी जावांगी भजन सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। युवा दल की ओर से संस्था को भगवान श्री कृष्ण, शिव परिवार, भारत माता व शहीद ए आजम के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में सीए जतिन सैनी, दयाराम आर्य, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, मधु गुप्ता, रामरतन यादव, सतपाल मेहंदीरत्ता, प्रोफेसर देवेंद्र कुमार, राजू सपड़ा, शशि, चंद्रो आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें