रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित किशन लाल पब्लिक कॉलेज के खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामबीर सिंह ने बताया कि कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थी साहिल कुमार ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। रामबीर सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया प्रतियोगिता 24 फरवरी से 1 मार्च तक गंगटोक सिक्कम में आयोजित की गई थी, जिसमें 86 किलो भारवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए साहिल ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर कॉलेज और हरियाणा प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल गोयल, कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने विद्यार्थी साहिल कुमार को हार्दिक बधाई दी।