फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सिख धर्म के गुरुओं का बलिदान याद किया गया

Fri, 27 Dec 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा स्वच्छ भारत मिशन की ओर से गुरुद्वारा श्री नानक सभा में आयोजित कार्यक्रम में सिख धर्म सभी गुरुओं की कुर्बानियों को याद किया गया। साथ ही आजादी के नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया। ग्रंथी सरदार मिलाप सिंह रागी ने कहा सिख धर्म गुरुओं का बलिदान देश के इतिहास में हमेशा अमर रहेगा। मुख्य वक्ता प्रो. जया शर्मा ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए सिख धर्म गुरुओं का बलिदान इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा। सिख धर्म गुरुओं के आदर्शों पर चलते हुए देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस राष्ट्रीय प्रेरणा का दिवस है। वीर साहिबजादे जोरावर सिंह एवं साहिबजादे फतेह सिंह का 7 वर्ष व 9 वर्ष की उम्र में बलिदान युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के संयोजक डॉ. आरके जांगड़ा, मनप्रीत सिंह, जसप्रीत, सर्वजीत, गुरकीरत, सिद्धार्थ, कीर्तन, शिवम, माही, नंदिनी कौर, शवरणजीत कौर, कसवी, मनदीप कौर, देव, प्रियांशु, रियांश, काशवी, अनमोल उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें