फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली में आरडब्ल्यूए के चुनाव 25 फरवरी को

Mon, 19 Feb 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एमटीएस सेक्टर के आरडब्ल्यूए कार्यालय में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों व सेक्टरवासियों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के सचिव जितेंद्र यादव ने बताया कि गत दिनों 25 जनवरी को हुई मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि कोसली सेक्टर की आरडब्ल्यूए का कार्यकाल 7 मार्च 2024 को पूरा हो जाएगा। इसलिए कार्यकारिणी के कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए। नई कार्यकारिणी के चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई। पिछली बैठक में खजांची सतीश कुमार ने सोसाइटी का पूरा हिसाब बताया।



जिला रजिस्ट्रार रेवाड़ी को भी नई कार्यकारिणी गठन बारे सूचना भेज दी गई है। सर्वसम्मति से निर्णय लेकर रावमावि कोसली के प्राचार्य दयानंद भारद्वाज को कार्यकारिणी चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। प्रधान राकेश शास्त्री ने सदस्यों से 25 फरवरी को कार्यकारिणी चुनाव में सम्मिलित होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें