फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रुस्तगी महिला मंडल ने लगाए 30 पौधे

विज्ञापन
पौधरोपण करते रुस्तगी महिला मंडल के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। रुस्तगी महिला मंडल की रेवाड़ी शाखा की ओर से मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत दिल्ली रोड पास पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल की महिलाओं ने 30 से अधिक छायादार और त्रिवेणी सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। मंडल की वरिष्ठ सदस्या एवं जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की सदस्य उषा रुस्तगी ने कहा कि पौधरोपण अभियान लोगों को मां और मातृभूमि से भावनात्मक रूप से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की आवश्यकता बताई। संगीता यादव ने महिला मंडल का आभार जताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण की अपील की। कार्यक्रम में हेमा, शिल्पा, इंदु, शिखा, पूजा, मंजू और प्रियंका रुस्तगी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें