भिवाड़ी। क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 1 लाख 64 हजार 934 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित सैदपुर निवासी पवन कुशवाह ने बताया कि 20 अक्तूबर को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने रिलायंस क्रेडिट कार्ड पर 90 हजार रिवॉर्ड पॉइंट होने और उनके बदले 95 प्रतिशत राशि मिलने का झांसा दिया। इसके बाद 82,467 रुपये मिलने का फर्जी मैसेज भेजा। फिर बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया और प्रक्रिया पूरी करने के लिए फोन पर बटन दबाने को कहा। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 1,64,934 रुपये निकाल लिए गए।