फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: कोसली में मंगलामुखियों के लिए 1100 रुपये शगुन राशि तय

Sun, 19 Feb 2023 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। गांव बिसोहा स्थित पंचायत भवन में ग्रामीणों ने सरपंच राधेश्याम की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें ग्रामीणों व पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंगलामुखियों को दी जाने वाली शगुन की राशि 1100 रुपये निर्धारित की। सरपंच राधेश्याम ने बताया कि मंगलामुखी गांव के गरीब परिवारों से मनमर्जी से शगुन वसूलती हैं। इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। कुछ परिवार ऐसे हैं जिनके लिए 1100 से ज्यादा रुपये देना मुश्किल है। ऐसे में पंचायत व ग्रामीणों को यह फैसला मजबूरन लेना पड़ा है। इस दौरान बैठक में प्रकाश सिंह, बाबू लाल, छोटू पंच, विनोद, राम भगत, मनीषा पंच, सीमा पंच, डॉ. अजय कुमार, मुकेश व पवन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें