फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत साइड आ रहे ट्रक व कैंटर की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के 75 फुटा रोड पर शुक्रवार रात को एक टैंकर और रिफाइंड से भरे ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर-6 थाना पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के गोपालगंज के मुरैना का रहने वाला 50 वर्षीय नरेंद्र मिश्रा अपने खाली टैंकर को लेकर दिल्ली-जयपुर हाइवे से 75 फुटा रोड से भिवाड़ी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान भिवाड़ी की ओर से रिफाइंड से भरा एक ट्रक गलत साइड से तेज रफ्तार से आ रहा था। जिससे दोनों वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में टैंकर चालक नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ टैंकर में सवार परिचालक उसका साले मनीष को भी घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें