रेवाड़ी। शिव चौक के पास रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स की ओर से दो पहिया वाहन चालक 60 बहनों को हेलमेट उपहार में दिए गए। क्लब के जन संपर्क अधिकारी याद के. सुगंध ने बताया कि यातायात नियमों के अनुसार हेलमेट लगाना जरूरी है। हेलमेट जीवन रक्षक है। इसी के मद्देनजर रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स टीम ने बहनों को हेलमेट उपहार स्वरूप भेंट करने का कार्यक्रम आयोजित किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन नवीन अरोड़ा ने बताया कि बहनों को अक्सर बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चलाते हुए देखने पर हमेशा उनके दिल में यही ख्याल आता था कि बहनों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित किया जाए। इस अवसर पर मनोज यादव, मीनाक्षी अरोड़ा, निधि यादव, विपिन ढींगरा, प्रीति ढींगरा, निर्मय कृष्णा अरोड़ा, हर्षित भाटिया, तरुण मदान, अमीता, वैदेही, करण मौजूद रहे। संवाद