रेवाड़ी। गांव मोहनपुर स्थित एक टाइल्स फैक्ट्री में चोरी हो गई। चोर फैक्ट्री के ऑफिस में घुसकर इन्वर्टर-बैटरी, रोलर जनरेटर, 3 मोबाइल फोन चुरा ले गए। सूचना पर बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें दो चोर अंदर घुसते हुए दिखाई दिए। इसके बाद चोर एक कार में सामान डालकर जाते हुए भी दिखा। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव चांदूवास निवासी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि उसने शहाजहांपुर रोड पर गांव मोहनपुर में श्री कृष्णा ट्रेडर्स के नाम से टाइल की फैक्ट्री लगाई है। रात में एक कार में सवार होकर आए चोर फैक्ट्री में घुस गए। चोरों ने फैक्ट्री में चार ट्रैक्टर की बैटरी के अलावा एक रोलर जनरेटर और आफिस के अंदर घुसकर इन्वर्टर-बैटरी व तीन मोबाइल फोन चुरा लिए।