रोहित का गांव में स्वागत करते लोग। स्रोत : ग्रामीण
धारूहेड़ा। गांव गुर्जर घटाल निवासी डॉ. रोहित तोंगड़ ने रेडियोलॉजी विषय में एमडी की डिग्री हासिल की है। गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. रोहित तोंगड़ ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता का लाभ आमजन तक पहुंचा सकें। आने वाले समय में वे धारूहेड़ा अपनी सेवाएं देंगे।