रेवाड़ी। फरवरी में मिलावटी डीजल सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रोडवेज के महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि 15 अप्रैल को डीजल की सप्लाई के लिए संबंधित फर्म को आदेश दिया था। 12 फरवरी को डीजल पंप से सप्लाई चली आ रही थी। 13 मार्च को तीर्थ स्वामी फिलिंग स्टेशन द्वारा प्रथम सप्लाई दी गई थी। 14 मार्च को जब बसों को मार्ग पर भेजा गया तो बीएस-6 बसों में ज्यादा धुंआ देने एवं रास्ते में ही ब्रेकअप होने जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगी। बसों को संबंधित एजेंसी में दिखाया गया तो अवगत कराया गया था कि बसें सही हैं। उसमें डाले गए डीजल में कमी है। फिलहाल पुलिस ने संबंधित फर्म के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार का कहना है की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद