बैठक में उपस्थित रोडवेज यूनियन कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा 25 जुलाई को अंबाला छावनी में परिवहन मंत्री के आवास पर न्याय मार्च निकालेगा। इस दौरान मोर्चा रोडवेज विभाग में विभिन्न रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की मांग करेगा। मार्च की तैयारियों के लिए मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। मोर्चा के नेताओं राजपाल यादव, शिव यादव, संजय यादव, प्रवीण यादव और सुरेश यादव ने बताया कि वर्षों से नियमित भर्ती न होने के कारण हजारों पद खाली पड़े हैं। संवाद