फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में निकाली रोड शो

Fri, 30 Aug 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से फिट इंडिया कैम्पेन के तहत वीरवार को सुबह 7 बजे कन्हैया लाल पोसवाल चौक से राव तुलाराम स्टेडियम तक रोड शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला खेल कार्यालय के प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण केंद्र व निजी खेल नर्सरियों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने रोड शो में भाग लिया। इस रोड शो के दौरान खिलाड़ियों ने तिरंगा झंडा व बैनर लेकर यात्रा में भाग लिया। इसमें राष्ट्रीय खेल दिवस, फिट इंडिया व मतदान जागरूकता के संदेश लिखे हुए थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम सुरेंद्र सिंह व जिला परिषद् सीईओ विकास यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रोड शो का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें